दिल्ली सरकार का संकल्प: IHBAS अस्पताल का होगा कायाकल्प

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बुधवार को दिलशाद गार्डन स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (IHBAS) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्थिति पर गहरा अफसोस जताया और कहा कि पिछले दस वर्षों में इस संस्थान के उन्नयन के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2012 से अब तक यहां नई MRI और CT स्कैन मशीन तक उपलब्ध नहीं कराई गईं, जो सरकार की संवेदनहीनता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने जनता की जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज किया। जिस अस्पताल पर मानसिक और व्यवहारिक स्वास्थ्य से जुड़े हजारों मरीजों की उम्मीदें टिकी होती हैं, वहां तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने कहा कि यह उपेक्षा अस्वीकार्य है और अब इस स्थिति को बदलना ही होगा।

सरकार ने घोषणा की है कि IHBAS को एक नई अत्याधुनिक बिल्डिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इसी वित्तीय वर्ष में अस्पताल को हाइटेक MRI और CT स्कैन मशीनों सहित सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही अस्पताल में नए वार्ड और उन्नत उपचार केंद्र भी बनाए जाएंगे, ताकि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अब उपेक्षा और लंबे इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा। राजधानी के हर नागरिक को आधुनिक और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि किसी को भी इलाज के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली का हर नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जिए, यही हमारी सरकार का संकल्प है। हम इस संकल्प को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रहे हैं। ‘विकसित दिल्ली, विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ हमारी प्राथमिकता यह है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं हर आम नागरिक तक समय पर पहुंचें।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।