Greater Noida: दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, गोली मारकर खुद को भी मारी गोली
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (09 September 2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 इलाके से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। निजी कॉलेज के हॉस्टल में दो घनिष्ठ दोस्तों के बीच हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। जानकारी के मुताबिक, एक छात्र ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घायल छात्र को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत हॉस्टल के कमरे में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों छात्र बहुत अच्छे मित्र थे और अक्सर साथ ही पढ़ते और रहते थे। घटना के समय कमरा अंदर से बंद था। एक छात्र ने पहले अपने दोस्त को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि इस वारदात का संबंध छात्रों के गुटबाजी या आपसी फायरिंग से नहीं है। घटना पूरी तरह से कमरे के अंदर घटी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।