New Delhi News (08/09/2025): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति की सरकारी बैठकों और निरीक्षणों में सक्रिय भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए भारद्वाज ने कहा कि इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद नहीं हैं, बल्कि उनके पति वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह न सिर्फ नैतिकता का मामला है, बल्कि सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। भारद्वाज ने पूछा, “क्या रेखा गुप्ता जी इतनी योग्य नहीं हैं कि मुख्यमंत्री का कार्य स्वतंत्र रूप से कर सकें? भाजपा में क्या कोई योग्य व्यक्ति नहीं है जो उनका ओएसडी, पीएस या सचिव बन सके? क्या यह काम पति करेंगे?”
उन्होंने चुनौती दी कि भाजपा ऐसा कोई कानून दिखाए जिसमें मुख्यमंत्री की जगह उनके पति अफसरों को निर्देश दे सकते हों। भारद्वाज ने चिंता जताई कि यदि वीडियो में यह हो रहा है, तो और किन-किन मामलों में मुख्यमंत्री के पति सरकारी अधिकारियों से मिलकर निर्देश देते होंगे।
आप नेता ने साफ कहा कि यह मामला अब सिर्फ राजनीतिक नैतिकता का नहीं, बल्कि संवैधानिक और कानूनी उल्लंघन का है, जिस पर भाजपा को जवाब देना होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।