New Delhi News (08/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के मद्देनज़र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्राओं के मुद्दों को प्राथमिकता में रखते हुए विशेष प्रचार अभियान चलाया है। एबीवीपी के संभावित प्रत्याशियों ने अदिति महाविद्यालय, मिरांडा हाउस, विवेकानंद कॉलेज, रामानुजन कॉलेज और राजधानी कॉलेज समेत विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं से संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और डूसू चुनाव के लिए सुझाव भी लिए।
छात्राओं ने छात्रावासों और कॉलेज परिसरों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC), गर्ल्स कॉमन रूम की कमी, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याएँ साझा कीं। एबीवीपी नेताओं ने आश्वस्त किया कि इन मुद्दों को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति तभी संभव है जब उसकी छात्राएँ सुरक्षित और सशक्त हों। उन्होंने कहा कि अतीत में एबीवीपी के प्रयासों से कई कॉलेजों में आईसीसी समितियाँ गठित हुईं और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगवाई गईं। “भविष्य में भी हम छात्राओं की हर समस्या के समाधान के लिए विशेष प्रयास करते रहेंगे,” उन्होंने जोड़ा।
वहीं, एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि परिषद हमेशा से छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रही है। चाहे “वामिका” पुलिस वैन की पहल हो या नवरात्र में छात्रवृत्ति प्रदान कर प्रोत्साहन देने का कार्य – एबीवीपी ने सदैव छात्राओं को केंद्र में रखकर काम किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी चुनावी एजेंडा छात्राओं की प्राथमिकताओं पर आधारित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।