New Delhi News (08/09/2025): राजधानी को प्रदूषण और कचरे से मुक्त बनाने के प्रयासों को नई दिशा देने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज उद्योग जगत, मल्टीनेशनल कंपनियों, कॉर्पोरेट्स और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुखों के साथ विशेष संवाद में भाग लिया। ‘Rejuvenating Yamuna & Delhi – A CSR Dialogue’ कार्यक्रम का आयोजन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना Vinay Kumar Saxena) की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें स्वच्छ और सुंदर दिल्ली के संकल्प को साकार करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
बैठक में पब्लिक-प्राइवेट सेक्टर की साझेदारी को पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने का सबसे मजबूत माध्यम बताया गया। इस दौरान आधुनिक तकनीक आधारित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट्स, दीर्घकालिक पर्यावरणीय कार्य-संस्कृति और CSR कॉर्पस फंड जैसे ठोस समाधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उद्देश्य यह रहा कि इन पहलों के जरिए यमुना को निर्मल बनाया जा सके और दिल्ली को स्वच्छ हवा एवं कचरा-मुक्त वातावरण उपलब्ध हो।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पहले से ही युद्धस्तर पर यमुना प्रदूषण, वायु प्रदूषण और कचरे के पहाड़ जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए काम कर रही है। हाल ही में यमुना किनारे बनसेरा, असीता और वाटिका जैसे प्रयास इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार और समाज मिलकर बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संवाद केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके परिणाम धरातल पर दिखाई देंगे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह (Parvesh Sahib Singh) एवं दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने साझा रूप से यह संकल्प लिया कि सरकारी एजेंसियां, कॉर्पोरेट्स और समाज मिलकर दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। इस पहल को राजधानी के पर्यावरणीय भविष्य के लिए एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।