वकीलों ने कामकाज के बहिष्कार का आह्वान लिया वापस, पुलिस आयुक्त द्वारा जारी परिपत्र के बाद बनी सहमति
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (08/09/2025): दिल्ली की निचली अदालतों के सभी बार एसोसिएशंस के संगठन कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस ने सोमवार को अपने कामकाज बहिष्कार के आह्वान को वापस लेने की घोषणा कर दी। यह फैसला उस समय लिया गया जब दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से एक परिपत्र जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि अब सभी आपराधिक मामलों में पुलिस अधिकारी और कर्मी गवाही एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालत में शारीरिक रूप से पेश होंगे।
एसोसिएशन की समन्वय समिति की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समिति ने बताया कि वकीलों की लंबे समय से यह मांग थी कि पुलिस अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से नहीं बल्कि अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना चाहिए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और साक्ष्यों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। पुलिस आयुक्त कार्यालय के आदेश से यह मांग पूरी हो गई है।
एसोसिएशन के महासचिव तरुण राणा ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा, “हमारी प्रमुख मांग मान ली गई है, इसलिए काम से दूर रहने का फैसला तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अदालतों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा और अब किसी तरह की हड़ताल या बहिष्कार लागू नहीं होगा।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में वकीलों और पुलिस प्रशासन के बीच खींचतान बढ़ गई थी। वकीलों का कहना था कि वर्चुअल गवाही के चलते कई बार न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है और गवाहों या पुलिस अधिकारियों से जरूरी सवाल पूछना संभव नहीं हो पाता। अब पुलिस अधिकारियों की अदालत में अनिवार्य शारीरिक उपस्थिति को लेकर बार एसोसिएशन ने संतोष व्यक्त किया है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।