ग्रेटर नोएडा (30 दिसंबर 2024 ): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पास से अवैध हथियार, कारतूस, चोरी की बाइक और 40,000 रुपये नगद बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात सूरजपुर थाना क्षेत्र में मोजर बीयर गोलचक्कर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान, एक प्लेटिना बाइक पर सवार संदिग्ध युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय युवक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और मौके से भागने की कोशिश की। बदमाश की इस हरकत पर पुलिस ने तुरंत उसका पीछा शुरू किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सूरज पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद के घटिया घाट थाना क्षेत्र के ग्राम रजला मई का निवासी है और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर में रह रहा था। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल और 40,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
घटना के बाद सूरजपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।