यमुना में जलस्तर बढ़ने पर डीएम मेधा रूपम का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को दिलाया भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (07/09/2025): गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित व्यवस्थाओं का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-135 स्थित शरणालय में पहुंचकर खानपान, आवास, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया, जिन्हें संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। बच्चों से बातचीत कर उन्हें पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा का कार्य बिना बाधा जारी रहे। महिलाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए और स्वास्थ्य विभाग को नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही डीएम मेधा रूपम ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के लिए चारा-पानी, चिकित्सा और स्वच्छता की व्यवस्था देखी। निरीक्षण उपरांत उन्होंने सेक्टर-150 पुस्ता रोड पर असुरक्षित रूप से टेंट में रह रहे परिवारों को सुरक्षित शरणालयों में जाने के लिए प्रेरित किया।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रत्येक विभाग नियमित निगरानी कर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।