विजय महोत्सव 2025 की तैयारियाँ शुरू: ग्रेटर नोएडा साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन विधिवत संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07/09/2025): श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले भव्य विजय महोत्सव 2025 के लिए आज साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन यज्ञ के साथ की गई, जिसमें अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

भूमि पूजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ठा. धीरेन्द्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नारियल फोड़कर एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह और महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आगामी विजय महोत्सव 23 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2025 तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में पूरे उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन में अत्याधुनिक तकनीकों और जीवंत झांकियों का समावेश किया जाएगा, ताकि दर्शकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का नया रूप देखने को मिले। उन्होंने यह भी कहा कि “विजय महोत्सव” सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, योगेंद्र भाटी डेवटा, राजीव मलिक, सत्येंद्र नागर, अर्पित तिवारी, रामशरण नागर, डॉ. शीतला प्रसाद, सुरेश पचौरी, सादना सिन्हा, संगीता शर्मा, राकेश बेसोया, बिरजेस भाटी आदि प्रमुख रहे, जिन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस दौरान मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, विकास प्रधान, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, अनुज उपाध्याय, अजय रामपुर, विपिन भाटी, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, विजेंद्र भाटी, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, दीपक भाटी, आलोक नागर सहित बड़ी संख्या में नागरिक व रामभक्त उपस्थित रहे।

इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और दर्शनीय होगा। तकनीकी मंच, भव्य मंच सज्जा, लाइव स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और अयोध्या जैसे दृश्य प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करेगा।उल्लेखनीय है कि श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा विगत वर्षों से विजय महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर करती आ रही है और हर वर्ष हजारों दर्शक इस आयोजन में भाग लेकर धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं से जुड़ते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।