रोटरी क्लब सदस्यों ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, मुकुल गोयल और कपिल गर्ग का रहा सहयोग

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (07/09/2025):‌ यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर से गौतमबुद्ध नगर जिले के कई एरिया बाढ़ (Flood) की चपेट में है। वही बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए रोटरी क्लब, ग्रेटर नोएडा आगे आया है। आज रविवार को बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री क्लब सदस्य मुकुल गोयल और कपिल गर्ग के सहयोग से भेजी गई।

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा (Rotary Club Greater Noida) के सदस्य मुकुल गोयल, कपिल गर्ग ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों को प्रशासन द्वारा बनाये गए सेक्टर 135 में बनाये गए शिविर में जाकर आज जूस, खाद्य सामग्री, व महिलाओं को सैनेट्री पैड वितरित किए।

गौतमबुद्ध नगर के हजारों लोग भी इस समय अपने घर से बेघर हो गए हैं, जिनको प्रशासन द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। आज वितरण कार्यक्रम में क्लब से मुकुल गोयल और कपिल गर्ग का सहयोग रहा।

प्रशासन की और से जिलाधिकारी मेधा रूपम, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक सिंह चौहान, मनोज बाबू , जितेंद्र कुमार, आदि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।