डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नोएडा आगमन, किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (06/09/2025): उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को सेक्टर-45 स्थित योगेंद्र शर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान फोनरवा (फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं भगवान राम की प्रतिमा भेंट की गई।

फोनरवा प्रतिनिधियों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए उपमुख्यमंत्री के समक्ष शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं, ट्रॉमा सेंटर की स्थिति तथा अन्य नागरिक समस्याओं को विस्तार से रखा। विशेष रूप से ट्रॉमा सेंटर की सुविधाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, त्रिलोक शर्मा, विजय भाटी, सुशील यादव, ताराचंद गोड, विनोद शर्मा, लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, राजेश सिंह, अशोक मिश्रा, कोसिन्द्र यादव, जी.एस. सचदेव और हिदेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर महासचिव के.के. जैन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संवाद से नोएडा की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जगी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।