पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने की हत्या, मामला जानकर चौंक जाएंगे!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के बड़ौली गांव में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने दावा किया कि उसकी पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, जिन्हें खत्म करने की उसकी बार-बार की चेतावनी को पत्नी ने नजरअंदाज कर दिया। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

घटना 28 दिसंबर की रात की है, जब आरोपी पति चुन्नीलाल ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि किसी ने उसकी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान चुन्नीलाल ने तीन अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

जांच के दौरान पुलिस को चुन्नीलाल की कहानी संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद ली। आरोपी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच्चाई कबूल कर ली। उसने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही एक व्यक्ति के साथ संबंध थे। कई बार मना करने के बावजूद पत्नी ने उस व्यक्ति से संपर्क खत्म नहीं किया। इसी बात से परेशान होकर चुन्नीलाल ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद चुन्नीलाल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना दी और खुद मौके से फरार हो गया। वह नौकरी के बहाने दूसरे स्थान पर जाने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।