शिक्षक महाकुंभ में 118 शिक्षकों को मिला सम्मान, सीएम ने कहा- ‘राष्ट्रनिर्माता’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06/09/2025): शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘शिक्षक महाकुंभ’ में 118 शिक्षकों को स्टेट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और शिक्षा मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

शिक्षण को बताया राष्ट्र निर्माण का कार्य

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल नौकरी तक सीमित नहीं होता, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से भविष्य में देश को एक नई दिशा मिलेगी। सीएम ने बच्चों के समग्र विकास में शिक्षकों की भूमिका को सबसे अहम बताया।

फ्यूचर रेडी हो रहे दिल्ली के बच्चे

शिक्षा मंत्री आतिशी सुद ने कहा कि आज दिल्ली के बच्चे ‘फ्यूचर रेडी’ हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप मल्टीडिसिप्लिनरी लर्निंग, डिजिटल एम्पावरमेंट और एक्सपेरिमेंटल लर्निंग को स्कूल स्तर पर लागू किया जा रहा है। आने वाले समय में कक्षा 9 से 12 तक स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल बच्चों की शिक्षा को और आधुनिक बनाएगा।

बेहतर शिक्षा के लिए नए प्रयोग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षक बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक सफलता तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों में नैतिकता, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करनी चाहिए।

विभिन्न कैटेगरी में दिया गया सम्मान

स्टेट टीचर अवार्ड से सम्मानित होने वालों में प्रिंसिपल/हेड ऑफ स्कूल, पीजीटी टीचर, टीजीटी टीचर, स्पेशल एजुकेशन टीचर, स्पोर्ट्स कोच, म्यूजिक/डांस टीचर, लाइब्रेरियन, आर्ट/क्राफ्ट टीचर और नर्सरी शिक्षक शामिल थे। इसके अलावा, इस बार विशेष श्रेणियों जैसे इनोवेशन, एक्सीलेंस और डिजिटलीकरण को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षकों के प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्रियों ने सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे इसी तरह बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयासों से दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। यह सम्मान सिर्फ व्यक्तियों का नहीं, बल्कि शिक्षा की उस परंपरा का है जो पीढ़ियों को दिशा देती आई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।