नोएडा में PET परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (06/09/2025): पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित PET परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल से मुलाकात कर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया कि PET परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीसीपी ने कहा कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस कानून-व्यवस्था की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।