नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो विस्तार की तैयारी तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी नई कनेक्टिविटी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/09/2025): नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन विस्तार परियोजनाओं पर काम की रफ्तार तेज कर दी है। इसके लिए डिटेल्ड डिज़ाइन कंसल्टेंट (DDC) की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को एनएमआरसी मुख्यालय में प्री-बिड मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें 10 से अधिक नामी कंसल्टेंसी एजेंसियों ने हिस्सा लिया।

प्रस्तावित विस्तार के तहत सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-V तक नया कॉरिडोर बनेगा, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी तरह सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक का कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो से सीधा कनेक्शन देगा और यात्री आसानी से नोएडा से साउथ दिल्ली तक मेट्रो से जा सकेंगे। इसके अलावा डिपो स्टेशन से बोरकी तक लाइन का विस्तार ग्रेटर नोएडा के अंतिम छोर तक मेट्रो पहुंचाने में मदद करेगा।

एनएमआरसी का कहना है कि इन परियोजनाओं से सफर का समय घटेगा, ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूती मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी बोली इसी माह सितंबर में खोली जाएगी और इसके बाद परियोजना कार्यवाही को गति दी जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।