दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अपने जन सेवा सदन में भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने शास्त्री से आशीर्वाद लिया। मुलाकात का उद्देश्य सामाजिक और आध्यात्मिक संवाद को आगे बढ़ाना बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी मुख्यमंत्री जनसेवा सदन पधारे। स्नेहिल भेंट के लिए आभार।” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने शास्त्री से दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन मूल्यों से जोड़ता है। उनके अनुसार, शास्त्री की प्रेरणा लोगों को न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी सशक्त करती है।

इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह कदम दिल्ली में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।