GREATER NOIDA News (05/09/2025): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्सुन ट्विन्स सोसाइटी में गुरुवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान बवाल हो गया। पार्टी में शामिल दो गुटों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुँच गया। शराब के नशे में धुत छात्र आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। गाली-गलौज और शोर-शराबे की वजह से सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी रखी थी। देर रात तक शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों गुटों में बहस शुरू हो गई। यह बहस कुछ ही मिनटों में झगड़े में बदल गई और छात्रों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो तेजी से वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सूरजपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जांच के बाद नौ छात्रों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।