साइबर ठगी में फंसे पीड़ित को नोएडा पुलिस ने दिलाई 1.39 लाख की राहत

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05 September 2025): गौतमबुद्ध नगर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क, थाना सेक्टर-113 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के मामले में पीड़ित के खाते से निकाले गए 1,39,905 रुपए वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने एनसीआरबी पोर्टल (NCRB Portal) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही थाना सेक्टर-113 की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित पक्षों से लगातार संपर्क बनाए रखा। अंततः पुलिस की सक्रियता और वार्ता के बाद पूरी राशि पीड़ित को वापस मिल गई।

राहत मिलने के बाद पीड़ित ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने पर सूचना दें। पुलिस का कहना है कि समय पर दी गई जानकारी से धन वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।