धीमी रफ्तार पर फटकार, अब तेज़ी से होंगे विकास कार्य: संजय खत्री, ACEO, Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (02/09/2025): नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने सोमवार को वर्क सर्किल-9 क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुल्तानपुर गांव में निर्माणाधीन तालाब, सेक्टर-135 के आसपास के विकास कार्य और सड़कों की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण में धीमी प्रगति और कई खामियों पर अफसरों को फटकार लगाई गई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सुल्तानपुर तालाब के संबंध में उन्होंने स्पष्ट कहा कि तालाब को स्थानीय जनता के लिए आकर्षक भ्रमण स्थल बनाया जाए। इसके लिए पाथ-वे, बेंच, सेल्फी प्वाइंट लगाने और इनलेट-आउटलेट की मरम्मत कराने का आदेश दिया गया। साथ ही, अवैध कब्जों को हटाकर गांव की तरफ से तालाब का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सेक्टर-135 के समीप गौशाला और 45 मीटर चौड़ी सड़क के कार्य की भी समीक्षा की गई। खत्री ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। क्षतिग्रस्त नाले और गड्ढों को तुरंत दुरुस्त करने का आदेश अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गौशाला में पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था की जाए और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान कई जगह सड़क पर गड्ढे पाए गए। अपर सीईओ ने इन्हें तुरंत भरवाने के आदेश दिए और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।