नई सोसाइटियों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने क्या कदम उठाया
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (02/09/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने सेक्टर-27 की निर्माणाधीन सोसाइटियों में भविष्य की पेयजल व्यवस्था (Drinking Water System) को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य तेज़ कर दिया है। प्राधिकरण के जल विभाग द्वारा इस क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन और राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना को जल्द से जल्द और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होते ही सेक्टर-27 की नई सोसाइटियों में बसने वाले परिवारों को नियमित और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
प्राधिकरण के अनुसार, यह परियोजना बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है और इसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।