दिल्ली पुलिस ने अवैध कट्टा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हथियार बरामद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02/09/2025): दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बड़े अभियान में अवैध हथियार qनिर्माण नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने अलीगढ़ में चल रही एक कट्टा फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में देसी हथियार और कच्चा माल बरामद किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे, जिन्हें दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था।

महिला की शिकायत बनी सुराग, फायरिंग से खुला मामला

पूरे मामले की शुरुआत 11-12 अगस्त की रात हुई, जब सराय रोहिल्ला इलाके की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई शुभम उर्फ लाला पर एक नाबालिग ने गोली चलाई थी। फायरिंग में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल को एक पड़ोसी ने नाबालिग से छीन लिया, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बाद में नाबालिग को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने बताया कि भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने को लेकर विवाद के चलते उसने शुभम पर गोली चलाई थी। उसके पास से देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

नाबालिग से मिली अहम जानकारी, पहुंचे असली सप्लायर तक

जांच में नाबालिग ने खुलासा किया कि उसने यह पिस्तौल अलीगढ़ के बंटी नामक व्यक्ति से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पांच खाली और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जब उससे पूछताछ आगे बढ़ाई गई तो पुलिस को पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली। तकनीकी निगरानी, सीडीआर और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस अलीगढ़ के जट्टारी पिशावा रोड स्थित एक खेत तक पहुंची, जहां इस बड़े गिरोह की फैक्ट्री चल रही थी।

फैक्ट्री से हथियार बनाने का सामान और पिस्तौल बरामद

1 सितंबर को दिल्ली पुलिस की टीम ने खेत में बने दो कमरों पर छापा मारा, जिनके बाहर ताला लगा हुआ था। अंदर पहुंचने पर देखा गया कि वहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 12 देसी पिस्तौल, बिना स्क्रू वाली 250 से अधिक पिस्तौलों का कच्चा माल और कई कारतूस बरामद किए। जांच में सामने आया कि इस फैक्ट्री को हनवीर नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो हथियारों की बड़ी खेप तैयार करता और उसे विभिन्न नेटवर्कों के जरिए दिल्ली तक पहुंचाता था।

दिल्ली-एनसीआर में हथियार सप्लाई का बड़ा नेटवर्क उजागर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम है। कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हथियार सप्लाई चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है। आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे रैकेट को खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी और पूछताछ की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।