नोएडा में श्रीनगर स्टाइल ट्रैफिक बूथ: धूप-बारिश में भी सुगम यातायात | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (01/09/2025): नोएडा में ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त पहल के तहत शहर के 28 स्थानों पर ट्रैफिक आइलैंड और 36 जगहों पर ट्रैफिक बूथ लगाए जा रहे हैं।
अट्टा पीर चौराहे पर लगाया गया ट्रैफिक आइलैंड और क्लॉक टावर श्रीनगर के लाल चौक की तर्ज पर बनाया गया है। यह न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूप और बारिश से बचाते हुए यातायात संचालन को आसान बनाएगा। खास बात यह है कि बूथ पर लगी घड़ी रेड लाइट पर खड़े वाहन चालकों को समय भी बताएगी।
डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हमेशा आउटडोर में होती है, इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक आइलैंड एक ऊंचा प्लेटफॉर्म होता है, जहां से पुलिसकर्मी चारों दिशाओं में ट्रैफिक को नियंत्रित कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि ट्रैफिक बूथ का डिजाइन भी फाइनल हो चुका है। 10×8 फीट आकार के इन बूथों को व्हाइट और ब्लू रंग में तैयार किया गया है। इसमें टेबल-कुर्सी, पंखा, एग्जॉस्ट और खिड़कियों की सुविधाएं होंगी, ताकि ट्रैफिक कर्मी आराम से काम कर सकें। इन बूथों को जल्द ही प्रमुख चौराहों पर स्थापित किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।