New Delhi/Ghaziabad News (01/09/2025): नमो भारत ट्रेन से सफ़र करने वाले यात्रियों की सुरक्षा अब और मज़बूत होगी। एनसीआरटीसी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से साहिबाबाद और गाजियाबाद नमो भारत स्टेशनों के पास नई पुलिस चौकियाँ स्थापित कर दी हैं। सोमवार को इन चौकियों का उद्घाटन कर उन्हें यूपी पुलिस को औपचारिक रूप से सौंपा गया।
योजना के अनुसार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के हर स्टेशन पर ऐसी पुलिस चौकी बनाई जाएगी, ताकि यात्री किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। इसके अलावा, इस कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गाजियाबाद और मेरठ में दो अलग-अलग थाने भी बन रहे हैं, जिनके अंतर्गत ये चौकियाँ कार्य करेंगी।
साहिबाबाद स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास बनी चौकी में यात्री सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। वहीं गाजियाबाद स्टेशन के पास बनी चौकी नगर (गाजियाबाद) ज़ोन के अंतर्गत है और यहां भी स्टेशन से जुड़े सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा।
एनसीआरटीसी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए हर स्टेशन और ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी होती है। स्टेशन पर प्रवेश करते समय यात्रियों की चेकिंग मल्टी ज़ोन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से की जाती है, साथ ही पुलिस रूम और केंद्रीय सुरक्षा नियंत्रण कक्ष भी लगातार सक्रिय रहते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।