गौसेवा व संस्कृति उत्थान हेतु अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान का सदस्यता अभियान प्रारम्भ
नोएडा (01 सितंबर 2025): भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण, गौसेवा और गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान – नोएडा इकाई ने भव्य सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। इस आयोजन का नेतृत्व संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि जी ने किया।
अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 51 सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण कर गौसेवा, गुरुकुल शिक्षा एवं सांस्कृतिक उत्थान का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालों में अशोक श्रीवास्तव, सुपर्णा मेहरोत्रा, गंगा सागर, राजीव उपाध्याय, सचिन लोहिया, श्यामू पाठक, रोशन गुप्ता, माया चौधरी, श्यामाली मित्रा, राजेश शर्मा सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला महासचिव गौतम अधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजबाला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने नवसदस्यों को गौसेवा और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर गुरुजी गौतम ऋषि जी ने कहा, “गाय, गंगा, गीता, गायत्री और प्राकृतिक पेंशन संस्कृति ही भारत की आत्मा हैं। इनके संरक्षण और सम्मान से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संकल्प ले चुकी है।”
संस्थान ने घोषणा की कि आने वाले समय में सड़क पर विचरती व घायल गौमाता की तत्काल सेवा-उपचार, नोएडा में गौशाला व अनुसंधान केंद्र की स्थापना, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का विस्तार, गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान, महिला एवं युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।