दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘स्वयं सिद्धा’ कार्यक्रम का आगाज़

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय में आज महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति को समर्पित ‘स्वयं सिद्धा’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि “हम भारत की नारी हैं”, और इस उद्घोष के साथ पूरे माहौल में जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। सीएम ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके बीच आकर उन्हें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

‘स्वयं सिद्धा’ कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य बेटियों की अपार संभावनाओं को पहचानना और उन्हें निखारना है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के अंतर्गत अब तक 20,000 से अधिक महिला achievers को सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि नारी शक्ति की उस अटूट भूमिका का प्रतीक है जो भारत को प्रगति और गौरव के शिखर तक ले जाती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में ABVP के योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ABVP का मूल मंत्र है “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” और यही विचारधारा उन्हें भी जीवन का लक्ष्य, संघर्ष का मार्ग और राष्ट्र के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे ABVP से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण के संकल्प में सहभागी बनें।

इस अवसर पर एबीवीपी की नेशनल गर्ल्स इंचार्ज सुश्री मनु शर्मा कटारिया, नेशनल सेक्रेटरी सुश्री शिवांगी खरवाल, डूसू सचिव सुश्री मित्राविंदा करणवाल और डूसू उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और मंच से दिए गए संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

‘स्वयं सिद्धा’ का यह आयोजन छात्राओं के लिए न सिर्फ प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि उन्हें अपनी पहचान बनाने और समाज में योगदान देने की दिशा में प्रोत्साहित करने वाला अवसर भी साबित हुआ। समारोह का समापन उत्साह और राष्ट्र निर्माण के आह्वान के साथ हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।