NOIDA News (01/09/2025): साइबर अपराध (Cyber Crime) के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक व्यापक साइबर जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को साइबर ठगी, उसकी पहचान और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत जिले के सभी स्कूलों (School), कॉलेजों (College’s) और विश्वविद्यालयों (Universities) में अध्ययनरत छात्रों के लिए नौ प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
पुलिस द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, पेंटिंग और निबंध लेखन जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। ये प्रतियोगिताएं अक्टूबर माह में शुरू होंगी और एक महीने तक चलेंगी।
प्रतियोगिता को छात्रों की कक्षा के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है:
श्रेणी 1: कक्षा 1 से 5 तक
श्रेणी 2: कक्षा 6 से 8 तक
श्रेणी 3: कक्षा 9 से 12 तक
श्रेणी 4: स्नातक, परास्नातक और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र
प्रतियोगिता “ओपन कैटेगरी” (Open Category) में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के छात्र भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में साइबर विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें साइबर अपराध के प्रकार, उससे जुड़े खतरे, उससे बचाव के उपायों और किसी साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, ऐसे उदाहरण भी छात्रों के साथ साझा किए जाएंगे, जिनमें लोग जागरूकता के कारण साइबर अपराधियों के जाल में फँसने के बावजूद खुद को बचाने में सफल रहे।
डीसीपी साइबर सेल प्रीति यादव (DCP Cyber Cell Prity Yadav) ने बताया कि छात्रों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक बनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इस खतरे से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। पुलिस केवल शैक्षणिक संस्थानों तक ही इस अभियान को सीमित नहीं रखेगी। दिसंबर माह के पहले सप्ताह से इसका दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें फैक्ट्रियों और कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता के विषय
प्रतियोगिताएं निम्नलिखित विषयों पर आधारित होंगी:
साइबर ठगी के प्रकार
साइबर अपराध के कारण
साइबर ठगी से बचने के उपाय
साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें
जागरूकता के उदाहरण और सफलता की कहानियाँ
पुलिस कमिश्नरेट जल्द ही सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित करेगा। इच्छुक छात्र अपने संस्थानों के माध्यम से इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के इस कदम की सराहना की जा रही है और माना जा रहा है कि इससे युवाओं में साइबर सुरक्षा के प्रति चेतना बढ़ेगी तथा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।