नो हेलमेट, नो फ्यूल: गौतमबुद्ध नगर में शुरू हुआ विशेष सड़क सुरक्षा अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (01/09/2025): सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आज से पूरे प्रदेश में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत अब जनपद गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट आए व्यक्ति को ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। यह विशेष अभियान आगामी 30 सितंबर 2025 तक चलेगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। अभियान की निगरानी पुलिस विभाग, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं, पेट्रोल पंप स्तर पर खाद्य एवं रसद विभाग जिम्मेदारी संभालेगा।
जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि लोग हेलमेट पहनने की आदत डाल सकें। परिवहन विभाग के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।