श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर का विजय महोत्सव 2025 का भूमि पूजन संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (01/09/2025): श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के विजय महोत्सव 2025 (Vijay Mahotsav 2025) को रामलीला मंचन के लिए बाराही मंदिर रामलीला मैदान पर रविवार को भूमि पूजन पर वेद मंत्रों के साथ हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष सत्यवीर सिंह भाटी ने कहा कि रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों का चयन और अन्य लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

रामलीला महासचिव सत्यपाल शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन एवं विजय महोत्सव मेला 22 सितंबर 2025 को 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिये झूले खेल खिलौने की दुकानें लगेंगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्मम गिरी महाराज, सोविन्द्र भाटी, जयदेव शर्मा, मूलचंद प्रधान, सत्यपाल शर्मा, छत्रपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, विनोद पंडित, लक्ष्मण सिंघल, भगत सिंह‌ आर्य, केपी कसाना, जगवीर भाटी, हिर्देश भाटी, विशाल गोयल, प्रेमवीर शर्मा, मानकचंद शर्मा, रघुवीर JCB, बिजेन्द्र मुद्गल, रामअवतार गर्ग, चंदन शर्मा आदि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।