New Delhi News (31/08/2025): बुराड़ी स्थित केशव नगर कॉलोनी में मातम का माहौल है। माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए एक ही परिवार के चार सदस्यों और उनके दो रिश्तेदारों की रविवार को भूस्खलन में मौत हो गई। हादसे के समय पूरा परिवार रिश्तेदारों सहित कुल 16 लोग यात्रा पर गया था। लेकिन अचानक पहाड़ दरकने से कई लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिससे यह दर्दनाक घटना घट गई।
हादसे में बुराड़ी निवासी 45 वर्षीय अजय, उनके भाई 38 वर्षीय राजा, राजा की पत्नी पिंकी और उनकी 12 वर्षीय बेटी दीपांशी की मौके पर ही जान चली गई। इनके अलावा रिश्तेदारी से गाजियाबाद में रहने वाले उनके रिश्तेदार की 17 वर्षीय बेटी तान्या और 23 वर्षीय बेटे पुकार की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली स्थित उनके मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग परिवार के घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
इस हादसे में दो मासूम बच्चे भी घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में भर्ती है, जबकि दूसरे की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने अपने करीबियों को खोने का गहरा सदमा झेला है। डॉक्टर लगातार घायलों की हालत पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मृतकों के शवों को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बुराड़ी इलाके में रहने वाले लोग इस पूरे परिवार को सामाजिक रूप से सक्रिय और मददगार बताते हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग इस अप्रत्याशित त्रासदी से गहरी व्यथा में हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।