व्यापारियों को मिलेगा जीएसटी रिफंड, सीएम रेखा गुप्ता को लेकर CAIT का बड़ा बयान
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (31/08/2025): कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दीपावली से पूर्व लगभग ₹1600 करोड़ का लंबित जीएसटी रिफंड जारी करने की घोषणा का ज़ोरदार स्वागत किया है। कैट ने इसे राजधानी के व्यापारिक इतिहास का “मील का पत्थर” करार देते हुए कहा कि यह फैसला व्यापारियों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह रिफंड व्यापारियों के लिए दीपावली का सबसे बड़ा तोहफ़ा है। उन्होंने कहा, “इससे पूँजीगत तरलता बढ़ेगी, बाज़ारों में रौनक लौटेगी और त्योहारी सीज़न में उपभोक्ता मांग को अपार बल मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह साबित कर दिया है कि उनकी सरकार वादों से नहीं बल्कि काम से विश्वास दिलाती है।”
कैट ने आरोप लगाया कि 2019 से लंबित इस रिफंड को पिछली सरकार ने जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था और व्यापारियों की मेहनत की कमाई लौटाने की कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई। इसके उलट रेखा गुप्ता सरकार ने वर्षों पुरानी पीड़ा का अंत कर व्यापारियों को उनका हक़ लौटाकर इतिहास रच दिया है।
प्रवीन खंडेलवाल ने यह भी बताया कि IIT हैदराबाद के सहयोग से रिफंड प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज़ बनाने का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली सरकार व्यापारी समाज के लिए ठोस और दूरदर्शी नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम राजधानी की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।