कासना पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता: चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 दिसंबर 2024): थाना कासना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल है। पुलिस ने कम्पनियों में लगे जनरेटर की डिस्प्ले व अन्य उपकरण आदि चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 07 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ से चोरी का सामान बरामद किए है जिनकी किमत लगभग 18 लाख रुपए बताई जा रही है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को थाना कासना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये कम्पनियों में लगे जनरेटरों की डिस्प्ले व अन्य उपकरण व मोटर साईकिल चोरी करने वाले गैंग के 07 आरोपियो को गिरफ्तार किया जिसमें आरोपी पंकज, आकाश को सिरसा गोलचक्कर से गिरफ्तार किय। गिरफ्तार आरोपियों निशादेही पर अन्य तीन आरोपी राहुल, ललित, रवेन्द्र, जीसान और महेश को आम्रपाली खानपुर के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के जनरेटर की 06 डिस्प्ले, 03 जनरेटर की पीसीसी, जनरेटर के 02 पावर कौम स्टार्टर, 01 टूल बाक्स, 01 बैट्री चार्जर (कीमत लगभग 18 लाख रूपये), 03 अवैध तमंचे, 03 कारतूस, 04 अवैध चाकू, चोरी की 01 मोटर साईकिल बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा देहात बुलंदशहर में कई मुकदमें दर्ज है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।