NOIDA News (28/08/2025): नोएडा पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से दो मासूमों की जान समय रहते बचा ली गई। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित सैप्लिंग अस्पताल (Sapling Hospital) में इलाज करा रहे गंभीर रूप से बीमार जुड़वां बच्चों को बेहतर चिकित्सा के लिए नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई (Child PGI) में स्थानांतरित किया जाना था। समय की नाजुकता को समझते हुए नोएडा पुलिस ने डीएनडी फ्लाईवे से चाइल्ड पीजीआई तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर एक मिसाल पेश की।
6 किमी का सफर, मात्र 3 मिनट 50 सेकेंड में तय
अस्पताल प्रशासन की तरफ से बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएनडी से लेकर सेक्टर-30 के अस्पताल तक करीब 6 किलोमीटर का रूट निर्धारित किया और इसे पूरी तरह से खाली करवाया गया। यातायात नियंत्रण के लिए हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए। ITS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की सहायता से हर क्रॉसिंग पर समय से पहले ट्रैफिक रोका गया। इसके चलते दोनों बच्चों को ले जा रही दो एंबुलेंस महज 3 मिनट 50 सेकेंड में अस्पताल पहुंच गईं।
पुलिस ने दी पूरी सुरक्षा, दो एंबुलेंस को मिला एस्कॉर्ट
इस दौरान नोएडा पुलिस ने दोनों एंबुलेंस (Ambulance) को एस्कॉर्ट भी किया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आमतौर पर इस रूट पर भारी ट्रैफिक देखा जाता है और वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था के चलते सड़क को पूर्णतः खाली करा लिया गया।
इलाज जारी, अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार
चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टरों की टीम पहले से सतर्क थी और दोनों बच्चों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए थे। अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया गया। वर्तमान में दोनों बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों ने नोएडा पुलिस का आभार व्यक्त किया है। समय पर की गई यह कार्रवाई न केवल बच्चों की जान बचाने में सहायक बनी, बल्कि यह दिखाती है कि आपात स्थितियों में प्रशासन किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभा सकता है। यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि पुलिस और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त योजना एवं प्रबंधन से समय की दौड़ में जीवन की रक्षा संभव है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।