New Delhi News (28/08/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में नगर निगम से जुड़े अहम मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood), मेयर राजा इकबाल सिंह (Raja Iqbal Singh), दिल्ली नगर निगम और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा राजधानी को स्वच्छ और बेहतर बनाने से जुड़ा रहा।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को दिसंबर 2026 तक पूरी तरह हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान की अवधि 2 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और जनता को जल्द ही स्वच्छ दिल्ली का अनुभव मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले पार्कों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्कों को आधुनिक और आकर्षक रूप में विकसित किया जाए, ताकि दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं और स्वस्थ माहौल मिल सके। बैठक में इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।