पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में देश के दिग्गज नेता हुए शामिल
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (28 दिसंबर, 2024): दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी। देश के इस महान नेता को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आम लोग भी घाट पर मौजूद रहे। डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।