अलविदा डॉ मनमोहन सिंह: PM मोदी समेत देश-विदेश के राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (28 दिसम्बर 2024): पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हो गया। आज शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद पूरे देश और दुनिया में शोक की लहर है।
एम्स ने अपने आधिकारिक बुलेटिन में लिखा, “अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं। उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
देश के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में उनकी विभिन्न भूमिकाओं ने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से देश ने एक महान नेता को खो दिया है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण परिवार से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नीतियों ने भारत की आर्थिक नीति पर एक अमिट छाप छोड़ी।”
गृह मंत्री अमित शाह: “भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे: “निःसंदेह, इतिहास आपका दयालुता के साथ मूल्यांकन करेगा, डॉ. मनमोहन सिंह जी। भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का अर्थशास्त्री खो दिया है।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी: “मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है।”
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: “देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”
प्रियंका गांधी: “सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं। वे हमारे लिए प्रेरणा थे।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: “पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
ममता बनर्जी: “मैंने उनके साथ काम किया था और केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें बहुत करीब से देखा था। उनकी विद्वता और बुद्धिमत्ता पर कोई सवाल नहीं था, और देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। देश को उनकी देखरेख की कमी खलेगी और मुझे उनके स्नेह की कमी खलेगी।”
चंद्रशेखर आजाद ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “1991 में भारत को आर्थिक संकट से उबारने वाले, प्रख्यात अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिये अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व ने देश को आर्थिक प्रगति की दिशा में नई राह दिखाई।”
तेजस्वी यादव ने लिखा,”इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!! देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”उन्हें बहुत करीब से देखा था। उनकी विद्वता और बुद्धिमत्ता पर कोई सवाल नहीं था, और देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। देश को उनकी देखरेख की कमी खलेगी और मुझे उनके स्नेह की कमी खलेगी।”
विदेशी नेताओं ने भी जताया शोक
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा, “भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है। डॉ. मनमोहन सिंह अफगानिस्तान के लोगों के अटूट सहयोगी और दोस्त थे। उनके परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारत और रूस के लिए बहुत दुखद है। उनका सौम्य व्यवहार और एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता हमेशा सराही जाती थी। भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों में उनका योगदान अतुलनीय था।”
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कहा, “मेरे पूर्व सहयोगी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से मैं दुखी हूं। वे अद्भुत बौद्धिक समझ वाले नेता थे। लॉरीन और मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लिखा, “भारत ने एक महान व्यक्ति और फ्रांस ने एक दोस्त को खो दिया है। उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।”
बता दें कि डॉ मनमोहन सिंह ने दो बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में 1991 के आर्थिक सुधारों ने देश को नई दिशा दी। उनके निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता, महान अर्थशास्त्री, और प्रेरणादायक व्यक्तित्व खो दिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।