भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने मॉडर्न स्कूल में किया भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/08/2025): आज 26 अगस्त को मॉडर्न स्कूल, सैक्टर डेल्टा 1, ग्रेटर नोएडा में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा (Bharat Vikas Parishad, Branch Vivekananda) द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता (Competition) आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग में 69 विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से 12 तक सीनियर वर्ग में 57 छात्र /छात्राओं ने दो वर्गों में भाग लिया।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में भारतवर्ष के सांस्कृतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक, सभ्यता, संस्कृति, संस्कारों, धर्मग्रंथों, ऋषि – मुनियों, महापुरुषों की जीवनी से संबंधित सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्नों के द्वारा लिखित परीक्षा ली गई। द्वितीय चरण में अंतरविद्यालय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कोषाध्यक्ष सी ए योगेश गर्ग ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों के बारे में तथा सेवा और संस्कार के प्रकल्प के बारे में जानकारी दी। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने प्रतियोगिता के नियमों से सभी छात्रों को अवगत करवाया।

प्रिंसिपल नीतू गाँधी ने परिषद् के कार्यक्रमों की सराहना की। स्कूल की तरफ से कोऑर्डिनेटर संगीता धामा रावत, विवेकानन्द शाखा से गुड्डी तोमर, राजेंद्र सोनी आदि ने समन्वय का कार्य किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।