दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अर्पित की श्रद्धाजंलि

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 दिसंबर 2024 ): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निवास स्थान मोती लाल नेहरु मार्ग पर जाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की और कहा कि उनके निधन से हुई देश की क्षति की भरपाई नही की जा सकती। उनका जन्म पंजाब में 1932 में हुआ था। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया।

अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह बहुत बड़े आर्थिक विद्धान थे, उनकी सोच और नीतियों के लागू होने के कारण ही देश आज तक मजबूत स्थिति में है और इतना सक्षम है कि हर स्थिति और परिस्थितियों का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि डा मनमोहन सिंह ने 2004-2014 तक प्रधानमंत्री रहते हुए देश की प्रगति और विकास के लिए ठोस और निर्णायक फैसले लिए जिसके चलते देश विश्व में अग्रिम पंक्तियों वाले देशों के साथ खड़ा है।

साथ ही अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि डा मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक सलाहकार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर, देश का वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए देश को उस समय संभाला जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दोर से गुजर रहा था तथा देश में आर्थिक आत्मविश्वास कायम किया। प्रधानमंत्री रहते हुए उनकी संयुक्त राष्ट्र अमरीका से परमाणु डील एतिहासिक रही, जिसको घटक दलों के विरोध के बावजूद उन्होंने देशहित में निर्णायक फैसला लिया। देवेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने करोड़ों लोगों को ग़रीबी से उबार कर एक नए मध्यम वर्ग का सृजन किया और आर्थिक समृद्धि लाए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।