Delhi Metro का किराया बढ़ा: अब सफर होगा इतना महंगा!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (25/08/2025): दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो आज से, यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से लागू हो गई है। नई दरों के मुताबिक, सफर की दूरी के अनुसार किराए में ₹1 से ₹4 तक का इज़ाफ़ा किया गया है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया ₹5 तक बढ़ाया गया है।

डीएमआरसी का कहना है कि यह बढ़ोतरी “न्यूनतम” रखी गई है, जिससे आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। अब 0–2 किमी की दूरी तय करने वाले यात्री को ₹10 के बजाय ₹11 देने होंगे, वहीं 32 किमी से अधिक यात्रा करने वालों का किराया ₹60 से बढ़कर ₹64 हो गया है।

राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी इसी तरह मामूली बढ़ोतरी लागू की गई है। उदाहरण के तौर पर, 12–21 किमी की दूरी पर पहले ₹30 देना होता था, जो अब ₹32 हो गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।