New Delhi News (24/08/2025): सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। दिल्ली MCD ने फैसला लिया है कि शेल्टर होम, फीडिंग प्वाइंट और माइक्रो चिपिंग जैसी व्यवस्थाओं पर एक समान मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाएगी। इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी।
दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह (Raja Iqbal Singh) ने कहा कि यह पहल केवल दिल्ली तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पूरे एनसीआर में लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में फरीदाबाद जैसे शहरों के अनुभव साझा किए जाएंगे, जहां बंध्याकरण के बाद कुत्तों में माइक्रो चिप लगाने की व्यवस्था पहले से लागू है। इसका उद्देश्य सभी जगह एकरूपता लाना और व्यवस्थागत खामियों को दूर करना है।
नगर निगम की इस बैठक में सभी चुने हुए प्रतिनिधियों, निगम आयुक्तों, पशु चिकित्सा विशेषज्ञों और संबंधित विभागों को शामिल किया जाएगा। चर्चा का फोकस शेल्टर होम का एक मानक मॉडल तैयार करना होगा, जिससे वहां रखे जाने वाले कुत्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही खूंखार कुत्तों को पकड़ने और उनके प्रबंधन पर भी साझा रणनीति बनाई जाएगी।
महापौर सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश स्पष्ट है कि सभी एजेंसियां आवारा कुत्तों के रखरखाव और नियंत्रण में एक समान नीति अपनाएं। इसी दिशा में एमसीडी ने पहल करते हुए एनसीआर के निगमों के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नियम बनने के बाद न केवल कुत्तों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आम नागरिकों की परेशानियां भी काफी हद तक कम होंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।