डीएम मेधा रूपम ने IGRS Portal पर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण के दिए निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (23/08/2025): गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें आईजीआरएस पोर्टल (IGRs Portal )पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रगति एवं फीडबैक की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने असंतुष्ट फीडबैक (Feedback) एवं डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले प्रकरणों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार को निर्देशित किया कि जिन विभागों में 70 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए हैं तथा जो विभाग डिफॉल्टर श्रेणी (Defaulter Category) में दर्ज किए गए हैं, उनके संबंधित अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका जाए। साथ ही बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले विभागीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका जाए एवं उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी किया जाए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है और उसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग (Ranking) निर्धारित होती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि शिकायतकर्ता (Complainant) की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करें तथा निर्धारित समयावधि में शिकायतों का निस्तारण (Disposal) करें। साथ ही कहा कि प्रतिदिन अधिकारीगण अपने-अपने कार्यालय में आइजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग (Monitoring) स्वयं करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे, मुख्य कोष अधिकारी शिखा गुप्ता तथा प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।