‘चार इंजन’ की सरकार नाकाम, दिल्ली में हर गली पर कूड़े का पहाड़: अंकुश नारंग

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23/08/2025): दिल्ली में सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने शनिवार को सिविल लाइंस जोन का दौरा कर कहा कि “चार इंजन की सरकार होने के बावजूद राजधानी में गंदगी और कूड़े के पहाड़ तेजी से बढ़ रहे हैं।”

नारंग ने वार्ड 14 धीरपुर और वार्ड 7 कादीपुर का निरीक्षण किया, जहां जगह-जगह कूड़े के विशाल ढेर जमा मिले। उन्होंने बताया कि निरंकारी समागम ग्राउंड, जहां प्रधानमंत्री की रैलियां होती हैं, आज कूड़े के पहाड़ों में बदल चुका है। मेयर राजा इकबाल सिंह को घेरते हुए उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति अपने घर और जोन को साफ नहीं कर सकता, वह पूरी दिल्ली की सफाई कैसे करेगा?”

उन्होंने भाजपा के ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान को पूरी तरह दिखावटी करार देते हुए कहा कि यह केवल फोटो खिंचवाने और फीता काटने तक सीमित रह गया है। अंकुश ने आरोप लगाया कि एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड मिलकर निरंकारी ग्राउंड में कूड़ा डाल रहे हैं।

कादीपुर वार्ड के दौरे में उन्होंने बताया कि इलाके में कम से कम 10 बड़े कूड़े के ढेर मौजूद हैं। सफाई गाड़ियों की कमी, खराब स्थिति और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली चार इंजन की सरकार (केंद्र, दिल्ली सरकार, एमसीडी और उपराज्यपाल) जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और आज दिल्ली कूड़े के पहाड़ों में तब्दील हो चुकी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।