Greater Noida Police ने 6 आरोपियों को दबोचा, हत्या के प्रयास मामले में थे फरार
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (23/08/2025): जेवर थाना पुलिस (Police Station Jewar) ने एक संगीन मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास में फरार चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को जेवर थाना क्षेत्र में वादी द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग उनके कार्यालय में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान करन सिंह नामक आरोपी ने अवैध तमंचे से फायर कर वादी को मारने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। वहीं वादी के भाई अमन पर भी फायर किया गया, जो मिस हो गया। इसके बाद तमंचे की बट से हमला कर अमन को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गए। इस घटना के आधार पर थाना जेवर में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
23 अगस्त को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इस केस से जुड़े छह फरार चल रहे आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगवीर उर्फ जग्गू भाटी, सौरव, गौरव उर्फ गौरी, मन्नू, धर्मवीर भाटी उर्फ धर्म सिंह और करण सिंह के रूप में हुई है
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने करण सिंह से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। वहीं गौरव उर्फ गौरी से भी अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले की विवेचना की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।