New Delhi News (22/08/2025): दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर आई है जहां संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक उस समय उजागर हुई जब भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच एक अज्ञात शख्स रेल भवन की तरफ से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुस गया। सूत्रों के मुताबिक, घुसपैठिया गरुड़ द्वार तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत अलार्म बजाया गया और सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया।
गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को सौंपी गई थी। संसद भवन देश की सबसे महत्वपूर्ण इमारतों में से एक है, जहां 24 घंटे कड़ी निगरानी रहती है और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बावजूद घुसपैठ की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब CISF और दिल्ली पुलिस इस मामले की संयुक्त जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा में यह सेंध कैसे लगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।