सीएम के हमलावर पर तुरंत एक्शन, पार्षद पर हमले में चुप्पी क्यों: सौरभ भारद्वाज

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21/08/2025): आम आदमी पार्टी ने भाजपा और दिल्ली पुलिस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तुरंत हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली, लेकिन ‘‘आप’’ पार्षद गगन चौधरी पर चेयरमैन ऑफिस में हुई मारपीट की एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। उन्होंने इसे भाजपा की केंद्र सरकार की ‘‘घटिया राजनीति’’ का परिणाम बताया और कहा कि इसी वजह से दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

भारद्वाज ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल पर हमले हुए थे, तब भी पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की थी। इससे अपराधियों को प्रोत्साहन मिला। उन्होंने कहा कि गगन चौधरी पर हमला करने वाला व्यक्ति तड़ीपार है और उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इस दौरान ‘‘आप’’ विधायक संजीव झा ने दावा किया कि हमलावर न केवल तड़ीपार था, बल्कि उसे सांसद मनोज तिवारी का निजी सचिव लेकर आया था। झा ने कहा कि “एक सांसद का सचिव तड़ीपार को अपनी गाड़ी में लाता है, चेयरमैन ऑफिस में बैठाता है और उसी समय पार्षद पर हमला होता है। इसके बावजूद पुलिस चार दिन से मामला दर्ज नहीं कर रही।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।