सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, CCTV फुटेज से खुल सकता है बड़ा राज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर हुआ हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास से मिले सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखा कि हमलावर ने इस हमले की तैयारी कम से कम 24 घंटे पहले शुरू कर दी थी। फुटेज में वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर घूमते हुए और वीडियो बनाते हुए नजर आया। पुलिस ने यह वीडियो अपने कब्जे में ले लिया है और हमले की साजिश की हर कड़ी को खंगाल रही है।

जनसुनवाई के दौरान अचानक हमला

सूत्रों के अनुसार यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। तभी हमलावर कागज देने के बहाने उनके करीब आया और अचानक उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मारने और बाल खींचने की कोशिश की। अफरा-तफरी के बीच सीएम का सिर टेबल के कोने से टकरा गया, जिससे उन्हें मामूली चोट आई। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

आरोपी की पहचान और पुलिस पूछताछ

हमले में शामिल आरोपी की पहचान 41 वर्षीय राजेश खिमजी सकारिया के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया और सिविल लाइंस थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत हत्या के कोशिश के मामले में FIR दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बहाने हमला करने की योजना बनाई थी। दिल्ली पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है।

परिजन जेल में, छुड़वाने की अर्जी लेकर आया था आरोपी

सूत्रों ने बताया कि राजेश खिमजी का एक परिजन जेल में बंद है और वह उसे छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आया था। शक जताया जा रहा है कि इसी बहाने उसने हमला करने की कोशिश की। अब दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर आरोपी और उसके परिवार की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस हमले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।