ग्रेनाइट पत्थरों के बीच छिपा रखा था गांजा, इकोटेक-3 पुलिस की कार्रवाई
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (19/08/2025): गौतमबुद्धनगर की थाना इकोटेक-3 पुलिस ने सोमवार को अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 01 क्विंटल 64 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। गांजा सप्लाई में प्रयुक्त एक ट्रक भी जब्त किया गया है।
पुलिस को खेडा चौगानपुर गोल चक्कर पर सूचना मिली थी कि ट्रक (नंबर HR 69 C 7950) में ग्रेनाइट पत्थरों के साथ भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से 31 बंडल गांजा बरामद कर अभियुक्त अलीहसन पुत्र अलीशेर (निवासी एटा) और योगेंद्र पुत्र मोहर सिंह (निवासी हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पहले भी वर्ष 2019 में उड़ीसा में गांजा सप्लाई के मामले में जेल जा चुके हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे आर्थिक लाभ के लिए विभिन्न स्थानों पर गांजा सप्लाई करते हैं। गांजा उड़ीसा से अरविंद किशोर उर्फ टोनी नामक सप्लायर द्वारा खरीदा जाता था और ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के बीच छिपाकर लाया जाता था। इस तरीके से आरोपी टोल और पुलिस चेकिंग से बच निकलते थे। पुलिस ने फरार आरोपी अरविंद किशोर उर्फ टोनी को वांछित घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।