New Delhi News (19/08/2025): उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज दोपहर 12:30 बजे हुई अहम बैठक के बाद आधिकारिक रूप से बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। इसकी घोषणा मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई है। 21 अगस्त को दाखिल करेंगे नामांकन।
नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। जहां सत्ता पक्ष एनडीए ने पहले ही अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है, वहीं विपक्ष ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी पर दांव लगाया है।

बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।