यमुना खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली में बाढ़ संकट! CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (19/08/2025): राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार सुबह यह 205.91 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में हर घंटे लगभग 45 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर आ रहा है। चेतावनी स्तर 204.50 मीटर पर अलर्ट जारी हो जाता है और अगर स्तर 206 मीटर पर पहुंचता है तो प्रभावित इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया जाता है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार हथिनीकुंड बैराज से करीब 57,460 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि वजीराबाद बैराज से 36,064 क्यूसेक पानी हर घंटे निकल रहा है। इन दोनों बैराज से छोड़ा गया पानी 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंचता है। यही वजह है कि पिछले तीन दिनों से यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। 15 अगस्त को जहां नदी का स्तर 204.65 मीटर था, वहीं अगले दिन यह बढ़कर 205.11 मीटर हो गया। अब हालात यह हैं कि नदी का पानी निचले इलाकों की ओर फैलने लगा है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।
फिलहाल यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिवर बेड पर बसे इलाकों और लो-लाइंग एरिया में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने इन इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और हालात बिगड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी कर ली गई है। सोमवार को खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और हालात का आकलन किया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने लोगों को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनेगी और जलभराव केवल डूब क्षेत्र तक सीमित रहेगा। जल संसाधन मंत्री प्रवेश साहिब सिंह (Parvesh Sahib Singh) के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद सीएम ने कहा कि सभी विभाग 24 घंटे सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए 14 नौकाएं प्रमुख स्थानों पर तैनात कर दी गई हैं। सीएम गुप्ता ने अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।