बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर DM मेधा रूपम की समीक्षा बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (19/08/2025): गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी तरह तैयार रहें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा जाए, वहां पर्याप्त संख्या में ड्यूटी तैनात हो और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही सिंचाई विभाग को आदेश दिया गया कि वह नदियों के जल स्तर की नियमित निगरानी करें और समय-समय पर प्रशासन को अवगत कराएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए और उन्हें पानी बढ़ने की संभावना की जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा गया कि डूब क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर गोवंशों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की योजना पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

इस अहम बैठक में उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे, एआरओ चारुल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग पवन कुमार, सी.पी. सिंह रावल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।