Varanasi News (18 August 2025): वस्त्र मंत्रालय के हस्तकरघा विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (ITEC) के तहत पहली बार “हेरिटेज और स्वदेशी वस्त्र” पर दो सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण 18 से 29 अगस्त 2025 तक भारतीय हस्तकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (IIHT), वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 16 देशों के 26 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि हस्तकरघा विकास आयुक्त डॉ. एम. बीना रहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय वस्त्रों का अध्ययन, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अध्ययन है। प्रत्येक बुनाई भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाती है और हर धागा एक कहानी कहता है। उन्होंने हस्तकरघा में निहित स्थायित्व (सस्टेनेबिलिटी) पर प्रकाश डालते हुए आईआईटी दिल्ली द्वारा किए गए कार्बन क्रेडिट अध्ययन का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने “बैक टू रूट्स” पर बल देते हुए कहा कि हस्तकरघा अपनाना पीछे मुड़ना नहीं, बल्कि हरित भविष्य की ओर बढ़ना है।
आईटेक कार्यक्रम, जिसे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने 1964 में प्रारंभ किया था, आज 160 से अधिक देशों के दो लाख से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित कर चुका है। इस दो सप्ताह के पाठ्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न देशों के नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और वस्त्र पेशेवरों को भारतीय स्वदेशी वस्त्रों की समृद्ध परंपरा से अवगत कराना और वैश्विक वस्त्र बाजार में भारतीय हस्तकरघा की अहम भूमिका को समझाना है। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को हैंडलूम क्लस्टरों एवं प्रमुख संस्थानों के क्षेत्रीय भ्रमण भी कराए जाएंगे, ताकि वे तकनीकों, संरक्षण और वैश्विक व्यापार में उनकी भूमिका को समझ सकें।
IIHT, वाराणसी की स्थापना वर्ष 1956 में आधुनिक तरीकों और नवीनतम विकासों के माध्यम से हस्तकरघा क्षेत्र में तकनीकी कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु की गई थी। यह संस्थान अब एक बार फिर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।